भीषण हादसा: नोएडा में रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 जून, 2025): शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रेत से लदा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुभाष (27) और जगदीश (28) के रूप में हुई है, जो छिजरासी से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।