Noida के प्ले स्कूल में टीचर्स के वाशरूम में हिडेन कैमरा, स्कूल मालिक के पास एक्सेस
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (18 दिसंबर, 2024): थाना फेस-3 पुलिस ने एक केस के अंतर्गत वांछित आरोपी नवनिश सहाय को सेक्टर 70 से गिरफ्तार किया। आरोपी गाजियाबाद के कौशांबी स्थित कंचनजंगा टॉवर का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अप्रैल 2024 में किराए की बिल्डिंग में एक प्ले स्कूल शुरू किया था। उसने ₹2200 में एक हिडन कैमरा ऑनलाइन खरीदा और इसे स्कूल के टीचर्स के वॉशरूम में बल्ब के होल्डर में छिपाकर लगा दिया। आरोपी ने बताया कि इस कैमरे से कोई रिकॉर्डिंग नहीं होती थी, लेकिन वह लाइव फीड देखता था।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हिडन कैमरा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।