नोएडा में भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर सम्पन्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (05 जून 2025): भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा, नोएडा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर 2 जून से 4 जून 2025 तक भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में आयोजित किया गया। शिविर के समापन अवसर पर अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष में उनकी जीवन गाथा पर आधारित प्रेरक संस्मरण सभा का आयोजन किया गया।

शाखा सचिव महेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि शिविर मे शाखा की महिलाओ सदस्यो ने शिविर में भाग ले रही। 90 बालिकाओ को सिलाई, पाक कला, नृत्य, व्यक्तित्व एवम शारिरिक विकास, आत्मरक्षा गुर, पारिवारिक एवम सामाजिक संस्कार, नुक्कड नाटक एवम आध्यात्म की जानकारी एवम प्रक्षिण दिया। सभी बालिकाओ ने बहुत ही उत्साह से शिविर मे सिखाई गई उदेश्य परक गतिविधि एवम शिक्षा को अपने जीवन मे समाहित करने का संकल्प लिया।

समापन के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पधारे वेदपाल ने अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किए गय‌ पर कहा कि सामाज का चहुंमुखी विकास, देशभक्ति, महिला उत्थान, भष्टाचार निवारण, एक समान न्याय का वृतांत सुनाकर उनके जीवन से शिक्षा लेकर समाज को सुधारने मे अपना योगदान देने की प्रवृति पर जोर दिया।

कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत सम्पर्क प्रमुख वेदपाल,भारत विकास परिषद की प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल, शाखा संरक्षक सुमन गुप्ता, अजय अग्रवाल, नैवेद्य शर्मा, शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, राजेश खंडेलवाल, अंशु अग्रवाल, मुकुल बाजपेई, डा.एम के अग्रवाल, डा.आलोक गोयल, डा.निर्दोष सिंह, डा.ए के त्यागी, सुजाता शर्मा, सपना बंसल, सिंधुजा बाजपेई, मीनू अग्रवाल, सीमा खंडेलवाल, कल्पना अग्रवाल एवम अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।