नोएडा में थार से कुचलने की कोशिश पर एक्शन: 70 हजार का चालान, दो अधिकारी सस्पेंड!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04 जून, 2025): नोएडा के सेक्टर 53 में थार सवार हमलावरों द्वारा दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर ₹70,000 का चालान ठोका है।

घटना में एक युवक को थार से कुचलने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया। सेक्टर 24 थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला और गिझोड़ चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

इन पर आरोप है कि उन्होंने गंभीर घटना को वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाया और मामले में हल्की धाराओं में FIR दर्ज की। हमले में ईंट-पत्थरों से पीड़ितों को बुरी तरह पीटा गया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर पहले ही सख्त कदम उठाए जाते, तो शायद ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।