नोएडा में जल और सीवर की शिकायतों के लिए सिर्फ एक कॉल पर समाधान, जानें कैसे?
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (03 जून, 2025): नोएडा प्राधिकरण ने जल और सीवर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14420 जारी किया है। अब नोएडा के नागरिक 24×7 अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और जल्द राहत पा सकते हैं।
प्राधिकरण ने सेक्टर-37 में स्थापित अपने नियंत्रण केंद्र और कॉल सेंटर के ज़रिए यह पहल शुरू की है। इसके अलावा ट्विटर, फेसबुक और नोएडा पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।
“14420 सफाई मित्र सुरक्षा अलर्ट”, यही नंबर अब आपकी हर जल और सीवर समस्या का समाधान है।
हरित नोएडा, स्वच्छ नोएडा की ओर एक और कदम!
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।