COVID -19 Updates: नोएडा में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 30 नए केस
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (04 जून 2025): नोएडा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में 30 नए मामलों के साथ जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। इनमें 74 पुरुष और 64 महिलाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “घबराने की आवश्यकता नहीं है, हालात नियंत्रण में हैं।” केवल दो मरीजों को IPD में भर्ती किया गया है, बाकी सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की निगरानी में जुटी हैं और संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिला अस्पताल में कोविड बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं लोगों से साफ-सफाई और एहतियात बरतने की अपील की गई है।
नोएडा में संक्रमण की वापसी चिंता का विषय जरूर है, पर घबराहट नहीं सतर्कता ही सुरक्षा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।