IPL2025Final रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 फाइनल जीता।

 

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 जून, 2025): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल की लंबी प्रतीक्षा और तानों का सिलसिला खत्म करते हुए पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया।

190 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर का बचाव करते हुए क्रुणाल पंड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी की और मैच को आखिरी ओवर तक ले जाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही टीम के पूर्व कप्तान और RCB के सबसे भरोसेमंद चेहरा विराट कोहली का भी सपना पूरा हुआ। पहले सीजन से टीम के साथ जुड़े कोहली ने आखिरकार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।

बेंगलुरु की यह जीत न सिर्फ ट्रॉफी का सूखा खत्म करने वाली है, बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों में बसी उम्मीदों को भी सच करने वाली बन गई है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।