ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03 जून 2025): थाना बिसरख पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 25 मोटरसाइकिल और 2 अवैध तमंचे 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

अपराध का तरीका

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का सरगना रोहताश NCR क्षेत्र की पॉश सोसाइटियों में घुसकर पार्किंग से मोटरसाइकिल चुराता था। वह गार्डों को झांसा देकर सोसाइटी में प्रवेश करता और वाहन बाहर खड़े अपने साथियों को सौंप देता। गिरोह के अन्य सदस्य भी बाजार और सार्वजनिक स्थलों से वाहन चोरी कर उन्हें अर्धनिर्मित इमारतों या खाली स्थानों में छिपाते थे, फिर मौका पाकर उन्हें बेच देते थे। इनमें कई वाहन विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से चुराए गए थे, जिनके संबंध में थानों में FIR दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहताश, चाँद , कालेश प्रताप सिंह और राम कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिल, जिनमें Royal Enfield, Splendor, Pulsar, Apache, TVS Sport, Honda Shine आदि ब्रांड शामिल है और 2 अवैध तमंचे और 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रशंसा व पुरस्कार

गिरफ्तारी की इस सफल कार्रवाई पर DCP सेंट्रल नोएडा द्वारा पूरी पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह सफलता स्थानीय इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के माध्यम से मिली।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।