ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, रवि दत्त शर्मा बने अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इस नई कार्यकारिणी में रवि दत्त शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि शैलेन्द्र सिंघल को सचिव और शिव शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल के अनुसार, 15 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया की गई थी और 17 दिसंबर को चुनाव होना था। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए रवि दत्त शर्मा और नवनीत गुप्ता, सचिव पद के लिए अतुल जैन, शैलेन्द्र सिंघल, मुकेश गोयल और कोषाध्यक्ष के लिए शिव शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, नवनीत गुप्ता ने अध्यक्ष पद और अतुल जैन व मुकेश गोयल ने सचिव पद से नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सर्वसहमति से रवि दत्त शर्मा को अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंघल को सचिव और शिव शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

नई कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हितों के लिए काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में बजरंग गोयल, मनोज गर्ग, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, ढोला राम, पवन शर्मा, डी के गर्ग, राजेंद्र सिंघल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।