नोएडा में शराब के नशे में विवाद: दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (03 जून 2025): नोएडा से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 49 की चौकी बरौला क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच एक झगड़े में एक दोस्त ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून को थाना सेक्टर-49 पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बरौला क्षेत्र में जितेन्द्र उम्र करीब 30 वर्ष ने कपिल उर्फ कपिला उम्र करीब 24 वर्ष की चाकू से वार करके हत्या कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी जितेन्द्र उपरोक्त व मृतक कपिल उर्फ कपिला उशश अक्सर एक दूसरे के साथ बैठते उठते थे और एक साथ बैठकर शराब पीते थे। सोमवार को भी दोनो एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे कि आपस में दोनो का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिस पर आरोपी जितेन्द्र ने आवेश मे आकर मृतक कपिल उर्फ कपिला के चाकू मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारीगण मौके पर मौजूद है, शान्ति व्यवस्था स्थापित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।