गोल्फ होम सोसाइटी में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत, क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01 जून 2025): थाना बिसरख पुलिस ने गौर सिटी-2 की गोल्फ होम सोसाइटी में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 मई को एक अज्ञात व्यक्ति को सोसाइटी में संदिग्ध रूप से घूमते देख सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़कर आईजीएल गैस पाइपलाइन कर्मचारियों के हवाले कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईजीएल कर्मचारियों द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना बिसरख ने आनंद पुत्र जगमोहन और संदीप कुमार पुत्र श्याम सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 मई को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आरोपी व्यक्तियों को शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।