बिना परमिट की गाड़ियों पर गिरेगा गाज़, परिवहन विभाग की सख्ती शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (01 जून 2025): बिना परमिट और वैध काग़ज़ात के निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल अब भारी पड़ सकता है। ज़िला प्रशासन और परिवहन विभाग ने डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में 1 जून से 15 जून तक विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें ओला-उबर, स्कूल वैन, जोमैटो जैसी सेवाओं में लगे निजी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

परिवहन आयुक्त के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, कर अपवंचना रोकना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि पहले ही दिन बिना परमिट व्यावसायिक रूप से संचालित हो रहे तीन हल्के यात्री वाहन, तीन मोटरसाइकिलों सहित कुल 15 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बादलपुर, नॉलेज पार्क, सेक्टर-62 और परी चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में की गई।

अभियान के लिए जनपद में पांच विशेष प्रवर्तन टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एआरटीओ और पीटीओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह टीमें निजी वाहनों की जांच कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी वाहन बिना वैध परमिट व्यावसायिक कार्य न करे।

परिवहन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि नियमों का पालन करें, बिना रजिस्ट्रेशन, परमिट या वैध दस्तावेज़ों के वाहनों का संचालन न करें। नियम तोड़ने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।