हरिद्वार में आयोजित श्री कृष्ण कथा के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (1 जून 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परम शक्ति पीठ की साध्वी पितंभरा करकल गंगा आश्रय में आयोजित श्रीकृष्ण कथा के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस शुभ अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने को मिला, जहां संत समाज के अनेक प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच से संतों और श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रीकृष्ण कथा को जनमानस के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिकता और धर्म के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान भक्ति संगीत, कथा वाचन और साध्वी पितंभरा के प्रवचनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।