नोएडा (17 दिसंबर, 2024): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर 24 और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 पुरुषों और 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन और बीमा पॉलिसी के 3 बंडल कागजात बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार सिंह, कुशाग्रा पांडेय, राजपाल सिंह और राहुल यादव ने PNB मैट लाइफ बीमा पॉलिसी धारकों को झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ितों को कॉल कर पॉलिसी रिन्यू कराने और डिस्काउंट देने का लालच दिया। जो लोग सहमत नहीं हुए, उन्हें पॉलिसी बंद होने या रिकवरी के नाम पर डराया-धमकाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लोगों का निजी डेटा हासिल कर उन्हें फर्जी कॉल सेंटर से कॉल करता था। आरोपी खुद को बीमा कंपनी के प्रतिनिधि या बीमा लोकपाल के अधिकारी बताकर भरोसा दिलाते थे। इसके बाद विभिन्न योजनाओं और लाभ के नाम पर पीड़ितों को झांसे में लेकर उनके पैसों को अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी बीमा कंपनियों और बैंकों में काम कर चुके हैं जिससे उन्हें बीमा पॉलिसी की प्रक्रिया की जानकारी थी। यही कारण है कि वह बड़ी सफाई से लोगों को गुमराह कर ठगी करते थे। आरोपी इस काम के लिए दूरदराज के राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के लोगों को निशाना बनाते थे।
पुलिस ने आरोपियों को नोएडा के सेक्टर 11 से गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ थाना सेक्टर 24 में मामला दर्ज किया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।