वन नेशन, वन इलेक्शन: लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों की बचत का उपाय – मनोज तिवारी
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (17 दिसंबर 2024): भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर विपक्ष की प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए इसे देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य बाधित होते हैं और संसाधनों का दुरुपयोग होता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह कहा है कि हम चाहते हैं कि पूरा देश इस पर विचार करे और इसे लेकर किसी जल्दबाजी में नहीं हैं।”
मनोज तिवारी ने इस पहल को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला बताते हुए कहा कि बार-बार चुनाव कराने में समय, संसाधन और धन का अपव्यय होता है। उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का विचार देश की शक्ति को बचाने और अधिक उपयोगी कार्यों में लगाने का अवसर प्रदान करेगा।
गौरतलब है कि आज यानी मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल लोकसभा में पेश किया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।