सीएम रेखा गुप्ता के लिए दिल्ली क्यों है इतना खास?, जवाब जानकर खुश हो जाएंगे दिल्लीवासी!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (31 मई 2025): राजधानी दिल्ली देश की विविधता और एकता का अद्भुत प्रतीक है, जो “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की सच्ची झलक प्रस्तुत करती है। दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस विचार को साझा किया। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संवाद के रूप में हुई बातचीत में जब अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि उन्हें दिल्ली इतना पसंद क्यों है, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “दिल्ली एक मिनी इंडिया है। यह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है। देश के हर कोने से लोग यहां आकर बसते हैं और अपने-अपने रंग, संस्कृति और परंपराएं लेकर आते हैं। यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।”
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सरकार बनते ही उन्होंने पहला निर्णय यह लिया कि दिल्ली में हर राज्य का राज्य दिवस मनाया जाएगा, जिससे सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होगी।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समावेशी विकास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों ने भाग लिया और सरकार की पारदर्शिता व संवादशीलता की सराहना की। अनुपम खेर ने भी मुख्यमंत्री के विचारों की प्रशंसा करते हुए दिल्ली की विविधता को भारतीय संस्कृति की ताकत बताया।
यह कार्यक्रम राजधानी की उस पहचान को और मजबूत करता है जिसमें विविधता में एकता को महत्व दिया जाता है। दिल्ली, सचमुच में, आज एक ऐसा शहर बन चुका है जो पूरे भारत को समेटे हुए है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।