ग्रेटर नोएडा (31 मई 2025): ग्रेटर नोएडा की सोसायटी से एक महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंपमच गया। इस मामले में सूरजपुर पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते मृतक ने अपनी जान ली है इस मामले पर आगे की कार्रवाई कीजा रही है।
एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत मिग्सन सोसाइटी में एक महिला लक्ष्मी उर्फ कल्लो पत्नी सौरभ राणा निवासी मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी, ईटा-2 उम्र करीब 27 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रथम दृष्टतया घरेलू विवाद प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।