ग्रेटर नोएडा में एक 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा से एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। सूरजपुरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस द्वारा इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार, 17 दिसंबर को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत महामेधा वाली गली में गोली चलने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक अमन भारद्वाज पुत्र अजय कुमार, उम्र 24 वर्ष द्वारा अवैध पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गयी है।

मौके पर पुलिस अधिकारी, पुलिस बल एवं एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कियावत है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। शव का पंचायतनामा भरते हुए आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।