ग्रेटर नोएडा में अवैध स्टोन क्रशर पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, दो ट्रैक्टर जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 मई, 2025): ग्रेटर नोएडा के ग्राम दल्लूपुर में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य क्षेत्र–9 की टीम ने 29 मई 2025 को पुलिस बल के सहयोग से यह कार्रवाई की, जिसमें दो स्टोन क्रशर यूनिट और दो ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

इन स्टोन क्रशर को बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा था। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में आने वाले इन क्रशरों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) भी दर्ज कराई गई है।

प्राधिकरण ने बताया कि अवैध क्रशरों के जरिए खुले मैदानों में पत्थर तोड़ाई का काम हो रहा था, जिससे भारी मात्रा में धूल, कण और प्रदूषक वातावरण में फैल रहे थे। यह कार्य राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और पर्यावरण मंत्रालय की गाइडलाइंस का स्पष्ट उल्लंघन है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।