नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बाइक-स्कूटी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29 मई, 2025): थाना सेक्टर-113 नोएडा व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 29 मई 2025 को पर्थला डूब क्षेत्र से 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की 19 मोटरसाइकिलें और 2 स्कूटी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह, ओमवीर कुमार, आकाश सिंह, रोहित कुमार, और आनंद कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में वर्तमान में रह रहे थे और मूल रूप से हमीरपुर, महोबा और मुजफ्फरनगर जिलों से ताल्लुक रखते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हथियार अधिनियम और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 1-2 साल पुराने दोपहिया वाहनों को आसानी से चाबियों से खोल लेते थे या लॉक तोड़ देते थे और उन्हें हमीरपुर, राठ, महोबा जैसे इलाकों में बेच देते थे।

बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, अपाचे, एफजेडएस, पल्सर, ट्विस्टर व एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


 

टिप्पणियाँ बंद हैं।