नोएडा में बनने जा रही अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 मई 2025): उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही है, जिसका शिलान्यास जून 2025 के अंत तक संभावित है। इस ऐतिहासिक क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

फिल्म सिटी की खास बातें:

इस भव्य फिल्म सिटी का निर्माण वेब्यू कंपनी और भूटानी ग्रुप के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। पहले चरण में फिल्म सिटी को 230 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 21 एकड़ क्षेत्र में एक विशेष फिल्म और मीडिया संस्थान की स्थापना भी प्रस्तावित है, जो नई पीढ़ी के कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म निर्माताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।