नोएडा में चला सफाई अभियान का चाबुक, ठेकेदार पर ₹50,000 जुर्माना | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (29 मई 2025): नोएडा प्राधिकरण अब सफाई को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। आज शहर में जो हुआ, वो दिखाता है कि अगर लापरवाही की तो कार्रवाई तय है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री खुद सड़कों पर उतरे और जन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर गांवों व नालों की सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जब गंदगी और अव्यवस्था दिखी तो मौके पर ही सख्त एक्शन लिए गए।

ग्राम रघुपुर और बझेड़ा के पास मुख्य मार्ग पर जब घोर गंदगी पाई गई, तो वहां काम देख रही एजेंसी M/s New Modern Enterprises पर ₹50,000 का जुर्माना ठोंक दिया गया। लोगों को राहत तब मिली जब अफसरों ने साफ कहा – “अब नजरअंदाजी नहीं चलेगी, जो जिम्मेदार हैं उन्हें जवाब देना ही होगा।”

 

सिर्फ ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह अफसर भी बच नहीं पाए। एक परियोजना अभियंता की गैरहाज़िरी पर उसका एक महीने का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए गए। वहीं सेक्टर-135 की गोशाला में गर्भवती गायों को गर्मी से बचाने के लिए अलग शेड बनाने और गंदगी हटाने के निर्देश दिए गए।

शहर के नालों में मिट्टी और कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तय की गई है। पुराने स्लैब हटाकर सफाई की जा रही है ताकि जलभराव जैसी समस्याएं दोबारा ना हों।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।