नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (28 मई 2025): नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी प्रकाश झा को पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी प्रकाश झा, SCC बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा में वर्ष 2011 से एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार प्रकाश झा और उसके तीन साथियों नवनीत कौर, गौरव शर्मा और विशाल कटियार ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट विक्रय के नाम पर लगभग ₹12 करोड़ की धोखाधड़ी की। इस दौरान इन्होंने SOP का पालन किए बिना विक्रय विलेख संपन्न कराए और बाद में बिना सूचना के कंपनी छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कंपनी की गोपनीय जानकारी को लीक कर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। यह मामला 10 अगस्त 2021 को थाना फेस-3 नोएडा में दर्ज किया गया था।
पुलिस की सराहना
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह गिरफ्तारी कमिश्नरेट पुलिस की सतर्कता और प्रोफेशनल कार्यशैली का परिणाम है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
•अवधेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-63
•उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी, सी ब्लॉक
•हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार
•कांस्टेबल अंशुल कुमार
•कांस्टेबल अंकित कुमार

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।