ग्रेटर नोएडा (27 मई 202): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रेहड़ी लगाने को लेकर जीजा और साले के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना पुलिस मुख्यालय के पास की बताई जा रही है, जहां बीच सड़क पर दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और बेल्ट से भी पीटा।
राहगीरों की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ाते हुए मार रहे हैं, और घटनास्थल के पास लोग तमाशबीन बनकर खड़े हैं।
फिलहाल इस घटना पर स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।