गौतमबुद्ध नगर में स्मार्टफोन और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षकों का सम्मान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 मई 2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षकगण शामिल हुए।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर अपने एक्स अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा को आधुनिक और संस्कारयुक्त स्वरूप देने के लिए अनेक योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, विद्यालयों के भौतिक विकास, और शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसे पहलुओं के साथ सशक्त किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखेगी।

शिक्षकों को मिला सम्मान

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कार्यक्रम में शिक्षकों को स्मार्टफोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और डिजिटल शिक्षा में योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।