दिल्ली बीजेपी में सांगठनिक बदलाव: सभी 14 जिलों के अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली प्रदेश ने सोमवार को सभी 14 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने राजधानी के विभिन्न जिलों के लिए नई टीम तैयार की है, जिसमें युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिला। इन नियुक्तियों से पार्टी ने निचले स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने का संकेत दिया है।

नई लिस्ट के अनुसार शाहदरा से दीपक गाबा, मयूर विहार से विजेंद्र धामा और चांदनी चौक से अरविंद गर्ग को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। करोल बाग से बिरेंद्र बब्बर और महरौली से रविन्द्र सोलंकी को नए नेतृत्व के रूप में चुना गया है। वहीं नवीन शाहदरा में मास्टर विनोद को मौका मिला है, जबकि केशवपुरम से अजय खटाना और उत्तर पूर्वी जिले से यू.के. चौधरी को पद सौंपा गया है। उत्तर पश्चिम जिले की कमान अब विनोद सहरावत के हाथों में होगी। नई दिल्ली जिला अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी को यह पद मिला है। नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम और दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को भी प्रोत्साहित किया है। इन दोनों महिलाओं की नियुक्ति पार्टी के ‘सशक्त नारी-सशक्त संगठन’ संकल्प की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। यह बदलाव जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से किया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।