जगत फार्म में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी | Greater Noida Authority

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 मई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जगत फार्म इलाके में पैदल राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कराया जा रहा है। इस फुट ओवर ब्रिज के बनने के बाद पैदल चलने वाले राहगीरों को रोड क्रॉस करने में सहूलियत मिलेगी। ‌

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जगत फार्म इलाके में बन रहे इस ब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को विशेष लाभ मिलेगा। इस परियोजना को अगले महीने तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ओवरब्रिज के चालू हो जाने से सड़क पार करने में राहगीरों को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

यह परियोजना ग्रेटर नोएडा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में ले जाने की ओर एक पहल है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।