गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: 6027 वाहनों का ई-चालान, 32 वाहन सीज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 मई 2025): गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलते हुए कार्रवाई की। जिसमें एक ही दिन में 6027 ई-चालान और 32 वाहन सीज किया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व और पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पर्यवेक्षण में इस विशेष चेकिंग अभियान को अंजाम दिया। अभियान के तहत 2457 मैनुअल चालान, ISTMS कैमरों के माध्यम से 3567 ई-चालान किया।
कुल मिलाकर 6027 वाहनों के चालान किया और वहीं यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 32 वाहनों को सीज भी किया।

अभियान में विशेष रूप से तीन तरह के उल्लंघनों पर फोकस किया। जिसमें बिना हेलमेट चलने पर 2779 ई-चालान, नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर 466 ई-चालान और वही काली फिल्म लगी गाड़ियों पर 11 ई-चालान हुआ।

यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा वाहन चलाते समय ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।