रबूपुरा में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, “भारत माता की जय” के लगे नारे
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26 मई 2025): रविवार, 25 मई को रबूपुरा नगर पंचायत द्वारा विशाल भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता की जयघोष के नारों के और देश भक्ति संगीत के साथ निकली। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति रही।
तिरंगा यात्रा पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य पराक्रम और अदम्य साहस को नमन जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला पाकिस्तान के घर में घुस कर लिया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि हर दिल में देशभक्ति की भावना और हाथों में लहराता तिरंगा, यह यात्रा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और सशक्त करती है।
अमित चौधरी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए, समूचा वातावरण राष्ट्रप्रेम, एकता और जन जागरूकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राज नागर, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, विमल पुंडीर, जिला मंत्री विकास चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मोनू गर्ग, संजय रावत, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।