नोएडा गैरेज में लगी भीषण आग, कई कारें जलकर राख — बड़ा हादसा टला
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (25 मई, 2025): सेक्टर-6 स्थित फेस-1 थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गैरेज में खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।