IAS प्रीलिम्स 2025: नोएडा के 44 सेंटरों पर सम्पन्न हुई परीक्षा, छात्रों ने बताया पेपर ‘मॉडरेट’

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (25 मई 2025) — आज पूरे देश की तरह नोएडा में भी UPSC सिविल सर्विसेज (IAS) की प्रीलिमिनरी परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए गौतमबुद्धनगर ज़िले में कुल 44 केंद्र बनाए गए थे, जहाँ सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहला चरण सुबह 11:30 बजे तक चला। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की निगरानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।

CEO नोएडा अथॉरिटी लोकेश एम, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार एवं संघ लोक सेवा आयोग द्वारा गौतमबुद्धनगर केंद्र हेतु पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया था, ने कहा: “मेरे द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में जिले के परीक्षा स्थलों का भ्रमण किया गया। सभी स्थानों पर व्यवस्था उपयुक्त एवं संतोषजनक पाई गई।”

टेन न्यूज़ की टीम ने परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे छात्रों से बातचीत की। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर सामान्य से थोड़ा कठिन रहा, खासतौर पर CS (करंट अफेयर्स) के प्रश्नों की संख्या अधिक थी, जबकि वे इकोनॉमिक्स पर ज्यादा फोकस करके आए थे।

कई छात्रों ने इसे “मॉडरेट” यानी मध्यम स्तर का पेपर बताया और कहा कि असली तस्वीर तो रिजल्ट आने पर ही साफ होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।