कूड़े सेग्रिगेट लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली, फीडबैक फाउंडेशन उठाएगी कूड़ा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (25 मई 2025): ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े को सेग्रिगेट करने के मकसद से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास पर सेक्टर स्वर्णनगरी में यह रैली निकाली गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर निकाली गई इस रैली में लाउडस्पीकर के जरिए कूड़े को सेग्रिगेट करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के नारे भी लगाए गए।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस मैं ग्रेटर नोएडा वीडियो से गीला और सुख कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग की अपील की है।
वहीं, घरों से गीला व सूखा कूड़ा उठाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फीडबैक फाउंडेशन एनजीओ को 7 वर्षों के लिए अनुबंध किया है। यह संस्था 1 जून 2025 से क्लस्टर 5 के सेक्टर सिग्मा 1, 2, 3 व 4, सेक्टर 36 व 37, स्वर्ण नगरी, सेक्टर पी-3 व पी 4, चाई थ्री न फोर, फाई थ्री व फोर के घरों से कूड़ा उठाना शुरू करेगी। इसके लिए संस्था घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास करेगी। लोगों को इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित भी करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।