ग्रेटर नोएडा: कछुओं की तस्करी करने वाले दो तस्कर पकड़े, 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 मई 2025):‌ ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कछुओं की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए हैं, जिन्हें वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है।

एनजीओ की सूचना पर हुई कार्रवाई

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एनीमल वेलफेयर एनजीओ के सदस्य ने पुलिस को सूचना दी थी, कि कुछ लोग प्रतिबंधित कछुओं की अवैध तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 33 जीवित कछुओं को बरामद किया।

तस्करी का तरीका

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाजार में मांग के अनुसार कछुओं को पकड़ते और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनका एक अन्य साथी भीम पहले ही दिल्ली पुलिस द्वारा 100 कछुओं के साथ पकड़ा जा चुका है, जिससे यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा प्रतीत होता है।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

दोनों तस्करों को 24 मई को ग्राम नट मढैय्या के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू पुत्र श्रवण और सोनू पुत्र अखिलेश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से ग्राम रती, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ के निवासी हैं और वर्तमान में बीटा-2 थाना क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रह रहे थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।