गौतमबुद्ध नगर की शान सोनाली सिंह को डीएम ने किया सम्मानित, गोल्ड जीतने पर मिला 2.10 लाख का पुरस्कार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (24 मई 2025): हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 2 लाख 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह डीएम कैंप कार्यालय नोएडा में आयोजित हुआ, जहां उपक्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर भी मौजूद रहीं। डीएम वर्मा ने सोनाली को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिले की इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर खेल जगत और प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर है। सोनाली की मेहनत और लगन ने एक बार फिर नोएडा का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।