UPSC 2025 Prelims: ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पहली पाली, अभ्यर्थियों ने साझा किया अनुभव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (25 मई 2025): आज रविवार 25 मई को आज देशभर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (UPSC 2025) का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। गौतमबुद्ध नगर जिले में भी कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी प्रमुख केंद्र रहा। टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने शारदा यूनिवर्सिटी केंद्र परीक्षा टीम ने पहुंचकर अभ्यर्थियों से उनकी परीक्षा के अनुभवों के बारे में बातचीत की।
अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही
कुछ अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा दे रहे थे, जबकि कई ऐसे भी थे जो दूसरी, तीसरी या चौथी बार इस चुनौती का सामना कर रहे थे। पहली बार परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों ने पेपर को काफी कठिन बताया। वहीं दूसरी या तीसरी बार परीक्षा देने वालों को पेपर ठीक-ठाक और संतुलित लगा। जबकि चौथी बार देने को उनका इस्पात पका सिलेक्शन की उम्मीद दिखी। साथ ही कुछ उम्मीदवारों ने पेपर की कठिनाई के सवाल पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, लेकिन उनके चेहरों पर परीक्षा के बाद राहत और संतोष झलक रहा था।
परिजनों के लिए भी की गई थी व्यवस्था
परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिजन और सगे-संबंधी इंतजार करते नजर आए। उनके चेहरों पर अपनों के अच्छे परीक्षा प्रदर्शन की उम्मीद और उत्सुकता साफ झलक रही थी। शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा परिजनों के लिए कम्युनिटी हॉल में बैठने की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे उन्हें गर्मी में असुविधा न हो।
प्रशासन रहा सतर्क, पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। संबंधित अधिकारी केंद्रों पर मुस्तैद नजर आए और पहली पाली पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी हुई। अब दूसरी पाली की परीक्षा शेष है, जो आज ही दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।