भाजपाइयों ने बिलासपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 मई 2025): आज शनिवार 24 मई को आप्रेशन सिंदूर को लेकर बिलासपुर कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा देश भक्ति संगीत के साथ निकाली गई। ये यात्रा राजेन्द्र इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क तक निकली गई। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि देश के वीर जवानों ने अपने पराक्रम से आप्रेशन सिंदूर को आतंक के खात्मे का पर्याय बनाया है। और भारतीय सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ करारा जवाब दिया है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इस आतंकवादी घटना का बदला देश जरूर लेगा और इन आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया जायेगा। उसके लिए देश की सेना को खुली छूट दी गई और भारतीय सेना के पराक्रम शौर्य ने आतंकवादियों के 9 कैम्प ठिकानों को और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तहस नहस कर बदला लेने का काम किया है‌।

नगर पंचायत बिलासपुर के संजय चेची ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की जनता भारतीय सेना के साथ खड़ी है। इस तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह और देशभक्ति सराहनीय है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची, संजय सिंह चेची, जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित, सतेन्द्र अवाना, वीरेन्द्र भाटी, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राज नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, दिनेश भाटी, अर्पित तिवारी, ओमकार भाटी, रजनी तोमर, ममता शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, दीपक चेयरमैन दनकौर, विजय सिंह, राजू भाटी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, सेना के प्रति सम्मान और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक बनी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।