दिल्ली में रामलीला होगी और भव्य, और ऐतिहासिक – सीता जन्म का होगा पहला मंचन, बनेगा रामायण शोध संस्थान
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (24 मई, 2025): राजधानी दिल्ली में होने वाला आगामी रामलीला उत्सव इस वर्ष और भी गरिमामय, भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। आयोजन से पहले कंस्टीट्यूशन क्लब में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में रामलीला महासंघ, विभिन्न रामलीला समितियों, दिल्ली सरकार और 18 विभागों के अधिकारियों ने मिलकर आयोजन की तैयारियों पर मंथन किया।
बैठक में चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, और इसे बिना किसी प्रशासनिक अड़चन के सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने रामलीला आयोजकों और संबंधित विभागों के बीच समन्वय के लिए SOP बनाए जाने का सुझाव दिया।
बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया – इस बार राम जन्म के साथ-साथ सीता जन्म का मंचन पहली बार होगा। इसके अलावा, देश की सेनाओं के शौर्य की झांकियां भी रामलीला का हिस्सा बनेंगी। प्रसिद्ध संत अजय भाई जी के इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। साथ ही रामायण शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा ने सभा को उत्साहित कर दिया।
महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव:
मैदानों का निःशुल्क और समय से आवंटन
सफाई, सुरक्षा और कीटनाशक छिड़काव की व्यवस्था
झूला ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक
बिजली-पानी की घरेलू दरों पर उपलब्धता
सिंगल विंडो सिस्टम से NOC प्रक्रिया
ट्रैफिक प्लान और प्रचार की अनुमति
इस बार रामलीला उत्सव 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
बठक में यह भी याद दिलाया गया कि कैसे मुगल काल में भी रामलीला की परंपरा टिकी रही – औरंगजेब के प्रतिबंधों के बावजूद लाला सीताराम ने कर्ज देकर इसे पुनः जीवित किया। आज भी वह आस्था, परंपरा और एकता की अद्वितीय मिसाल बनी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।