ग्रेटर नोएडा (24 मई 2025): थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार को एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई ज्यू-3 नाले के पास उस समय हुई जब पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी।
पुलिस को देखकर तीन युवकों ने मोटरसाइकिल को मोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया।
घायल आरोपी की पहचान करन निवासी ग्राम रोजा जलालपुर, थाना बिसरख के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान हर्ष निवासी समाधीपुर, थाना दादरी और पीयूष बंसल निवासी ग्राम सैथली, थाना जारचा के रूप में की गई है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की पूछताछ और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
बरामदगी में पुलिस को एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू, एक लूटा हुआ मोबाइल और एक बिना नंबर प्लेट की चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।