रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के अंतर्गत जिले के भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर सफ़ाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख में शिव मंदिर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत बिसरख मंडल द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा इस अवसर पर मंदिर मठ देवालयों नदी घाटों में स्वच्छता, पूजा-अर्चना व श्रद्धा के साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा हैं। रानी अहिल्याबाई जी का नारी सशक्तिकरण, धर्म-निष्ठा एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के कार्यक्रम 31 मई 2025 तक पार्टी चलाकर जन-जन तक उनके आदर्शों को पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, पूर्व जिला मंत्री वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, देवेंद्र त्यागी कार्यक्रम संयोजक मनोहर शुक्ला, सहसंयोजक संगीता तिवारी, कन्हैया गुप्ता, आकाश सिंह, राज किरण सिंह, अनिल प्रताप सिंह, रमन प्रकाश आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।