डीएम के निर्देश पर बरसात से पहले गांव आनंदपुर में हुआ तालाब का जीर्णोद्धार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): जिले के ग्राम पंचायत आनंदपुर में बरसात के मौसम को देखते हुए जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गांव पंचायत आनंदपुर में स्थित तालाब की सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक वर्षा के जल को संचय करते हुए भूजल स्तर में वृद्धि हो सके इस उद्देश्य से ग्राम पंचायत आनंदपुर में सीएसआर फंड के माध्यम से सैमसंग कंपनी द्वारा तालाब का साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार कराया गया है।

तालाब के जीर्णोद्धार से गांव के लोगों को वर्षा के मौसम में बेहतर जल प्रबंधन का लाभ मिलेगा, साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।