दादरी विधायक तेजपाल नागर ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
विधायक तेजपाल नागर ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक से दादरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से विकास की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। सरकार के सहयोग से क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।
यह मुलाकात दादरी क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।।

भेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, बुनियादी ढांचे के विकास और जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। विधायक नागर ने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।
यह मुलाकात दादरी क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।