महिलाओं के स्वास्थ्य पर खास डॉ. पल्लवी शर्मा का संदेश “पहले खुद की सेहत, फिर परिवार”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा (23 मई 2025): आमतौर से समाज में देखा जाता है कि महिलाएं अपने परिवार, बच्चों और घरेलू ज़िम्मेदारियों में इस कदर व्यस्त रहती हैं कि वह अक्सर अपनी सेहत को प्राथमिकता देना भूल जाती हैं। अगर महिलाएं खुद को स्वस्थ नहीं रखेंगे तो परिवार को कैसे संभाल पाएंगे कैसे उसकी देख रख पाएंगे इस विषय पर कैलाश ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी शर्मा (Dr. Pallavi Sharma) ने एक निजी पॉडकास्ट को इंटरव्यू देते दौरान फिट रहे अभियान के दौरान एक संवाद में महिला के महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने का संदेश देते हुए महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग होने की अहमियत बताई।
डॉ. पल्लवी शर्मा ने कहा कि महिलाएं जब तक खुद स्वस्थ नहीं रहेंगी, तब तक वे परिवार की सही देखभाल भी नहीं कर पाएंगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं थकावट, कमजोरी, सिरदर्द जैसे लक्षणों को आम समझ कर अनदेखा कर देती हैं, जबकि ये शरीर की ओर से मिलने वाले गंभीर संकेत होते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं यदि खुद की सेहत का ध्यान रखें, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए सामूहिक सुरक्षा का विषय है।

डॉ. पल्लवी शर्मा का महिलाओं को संदेश:
“जब आप स्वस्थ होंगी तभी पूरा परिवार सुरक्षित और खुश रहेगा। महिलाओं को यह समझना होगा कि उनकी सेहत ही परिवार की असली रीढ़ है। खुद को वक्त देना खुदगर्ज़ी नहीं, बल्कि ज़रूरत है।
महिलाओं की सेहत केवल उनका निजी मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज की बुनियाद है। इसलिए हर घर में यह सोच विकसित होनी चाहिए कि “स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज” की ओर पहला कदम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।