नोएडा में करंट लगने से मासूम की मौत, कन्या इंटर कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (23 मई, 2025): थाना फेस-2 क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज के पास आज दिल दहला देने वाली घटना में एक 12 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।