भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने “ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): भारतीय सेना के गौरवशाली अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन ज़िला गौत्तम बुद्ध-नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के संरक्षण में किया।
यह यात्रा भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत नोएडा सैक्टर 150 के शहीद भग्तसिंह पार्क से की गई। एक बड़ी संख्या में आम नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, स्कूली छात्र, युवा एवं पूर्व सैनिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा ग्रेटर नौएडा शहर में देशभक्ति के नारों और देश प्रेम के रंगों से सराबोर नजर आई। रास्ते भर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी उद्घोष गूंजते रहे।

यात्रा का समापन एक विशेष श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ, जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने तिरंगा यात्रा में उपस्थित रिटायर्ड सूबेदार मेजर योगेंद्र चौधरी, रणवीर सिंह रिटायर्ड एयर फोर्स वारंट ऑफिसर, ज्ञानचंद शर्मा जी आर्मी ऑफ़िसर को फूल मालाएँ पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। जिससे माहौल बहुत ही भावुक हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की अमर गाथा है। यह तिरंगा यात्रा हमारी उस कृतज्ञता का प्रतीक है, जो हम अपने वीर सपूतों के प्रति सदैव रखते हैं।”
इस आयोजन ने न केवल शहीदों के सम्मान को एक नया आयाम दिया, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। “ऑपरेशन सिंदूर” के अमर जवानों की स्मृति को यह तिरंगा यात्रा सदैव जीवंत बनाए रखेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।