Greater Noida Authority ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाए हैं। इनमें से दो यूनिपोल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा पेट्रोल पंप के पास लगे थे और एक यूनिपोल शाहबेरी में लगा था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान ने बताया कि एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाते हुए जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।