ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वैदपुरा में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 मई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम अच्छेजा में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुल्डोजर चलाया। कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से विला बनाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने वैदपुरा गांव में कार्रवाई की। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 279 की लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से विला बनाने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई बार नोटिस जारी की गई, लेकिन कालोनाजर चोरी-छिपे बनाने की कोशिश कर रहे।

बृहस्पतिवार को एसडीएम जितेंद्र गौतम, महाप्रबंधक पीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक और वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने 05 जेसीबी और 3 डंपर की मदद से तीन घंटे में कार्रवाई संपन्न की। वैदपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का ओएसडी गुंजा सिंह ने भी जायजा लिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने साफ कहा है कि वैदपुरा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में है। प्राधिकरण की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में वर्क सर्किल 3 व 4 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वर्क सर्किल -7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किशोर, राजीव कुमार, नरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ भी शामिल रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।