ग्रेटर नोएडा में तूफान बना कहर: मिग्सन अल्टीमो में नानी-नाती की दर्दनाक मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 मई, 2025): रविवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान से मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुआ। सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस सोसाइटी में टहलने निकली नानी और दो वर्षीय नाती की तेज तूफान के दौरान रेलिंग गिरने से जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सुनीता कुछ दिनों के लिए अपनी बेटी और दामाद के पास आई थीं। रविवार शाम वह अपने दो साल के नाती के साथ सोसाइटी में टहलने निकली थीं, तभी अचानक तेज आंधी चली और एक लोहे की रेलिंग गिर गई।

हादसा इतना भयावह था कि सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सोसाइटी में मातम पसरा हुआ है और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।