ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत मां के लगे जयकारे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 मई 2025): ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में आज भारतीय सेना की वीरता और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक भव्य ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ निकाली गई। इस आयोजन में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हजारों लोगों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर जयकारों के साथ सेना को सम्मान अर्पित किया।

यह यात्रा दादरी विधानसभा स्थित नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दादरी तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुई। यात्रा का उद्देश्य सेना के पराक्रम को नमन करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करना और आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना था।

मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो फ्री हैंड सेना को दिया, उसी का परिणाम है कि दुश्मन देश के एयरबेस और आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए। हमारी सेना ने घर में घुसकर मारा, और अब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय आतंकवादियों और भारत विरोधियों के लिए “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी सख्त कार्यवाहियों का संकेत है।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित का वक्तव्य:
गीता पंडित ने कहा कि यह यात्रा सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई है।

“यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, देश में एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है।”

युवा मोर्चा का नेतृत्व और जन भागीदारी:
यात्रा के जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर, सह संयोजक विमल पुंडीर सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आयोजन की अगुवाई की। उन्होंने बताया कि

“भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। युवाओं में सेना के प्रति गर्व और जोश साफ़ नज़र आया।”

इस यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख नामों में शामिल हैं। राजीव सिंघल (मंडल अध्यक्ष कासना), कर्मवीर आर्य (मीडिया प्रभारी), दीपक नागर, बलराज भाटी, वीरेंद्र भाटी, रवि जिन्दल, विजय रावल, रजनी तोमर, संगीता रावल, संदीप शर्मा, सोहित पंडित, चिंटू शर्मा, अभिषेक कौशिक, राजेश गोयल, लब्बू शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन और स्थानीय निवासी रहें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।