राहुल गांधी के खिलाफ साजिश: बीजेपी नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21 मई 2025): भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने कर्नाटक में एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि दोनों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने और कांग्रेस पार्टी को तुर्की से जोड़ने की “झूठी और सुनियोजित साजिश” रची।

यह एफआईआर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और लीगल विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन रूपेश भदौरिया के निर्देश पर दर्ज करवाई गई है।

उदय भानु चिब ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की यह साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी खबरों के माध्यम से हमारे नेताओं को निशाना बनाने वालों को अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर जवाब मिलेगा।”

वहीं, युवा कांग्रेस के लीगल विभाग प्रमुख रूपेश भदौरिया ने कहा कि अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने राहुल गांधी के संवैधानिक पद को बदनाम करने की सीमा पार कर दी है। FIR में उन पर फर्जी खबरें फैलाने, नफरत भड़काने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।