ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य जारी | Greater Noida Authority
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (21 मई 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह से सक्रिय है। प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि यह परियोजना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन.जी. रवि कुमार के निर्देशन में समयबद्ध रूप से पूरी की जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु और सुविधाजनक बन सकेगी।
चार मूर्ति चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट है, जहां अक्सर वाहनों की भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है। अंडरपास बनने से इस समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और लाखों दैनिक यात्रियों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के विकास कार्यों को क्षेत्रवासी सराहना की दृष्टि से देख रहे हैं, जो ग्रेटर नोएडा को एक स्मार्ट और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।